Sanatan Marg
← Back to devotional collection

जय गणेश जय गणेश देवा

Jai Ganesh Jai Ganesh Deva

वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटी समप्रभः।

निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा॥

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

एकदन्त दयावन्त चार भुजाधारी। माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी॥

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे सन्त करे सेवा॥

अन्धे को आँख देत कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥

हार चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा। सूरश्याम शरण आए सुफल कीजिए सेवा॥

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥