जय महावीर प्रभो! स्वामी जय महावीर प्रभो!
आरती श्री महावीर जी की
Aarti Shri Mahavir Prabhu Ki
जगनायक सुखदायक, अति गम्भीर प्रभो ॥ ॐ ॥
कुण्डलपुर में जन्में, त्रिशला के जाये।
पिता सिद्धार्थ राजा, सुर नर हर्षाए ॥ ॐ ॥
दीनानाथ दयानिधि, हैं मंगलकारी।
जगहित संयम धारा, प्रभु परउपकारी ॥ ॐ ॥
पापाचार मिटाया, सत्पथ दिखलाया।
दयाधर्म का झण्डा, जग में लहराया ॥ ॐ ॥
अर्जुनमाली गौतम, श्री चन्दनबाला।
पार जगत से बेड़ा, इनका कर डाला ॥ ॐ ॥
पावन नाम तुम्हारा, जगतारणहारा।
निसिदिन जो नर ध्यावे, कष्ट मिटे सारा ॥ ॐ ॥
करुणासागर! तेरी महिमा है न्यारी।
ज्ञानमुनि गुण गावे, चरणन बलिहारी ॥ ॐ ॥