ॐ जय श्री रामादे स्वामी जय श्री रामादे।
आरती श्री रामदेव जी की
Aarti Shri Ramdev Ji Ki
पिता तुम्हारे अजमल मैया मेनादे ।। ॐ जय''
रूप मनोहर जिसका घोड़े असवारी।
कर में सोहे भाला मुक्तामणि धारी ।। ॐ जय''
विष्णु रूप तुम स्वामी कलियुग अवतारी।
सुरनर मुनिजन ध्यावे जावे बलिहारी ।। ॐ जय''
दुःख दलजी का तुमने पल भर में टारा।
सरजीवन भाण को तुमने कर डारा ।। ॐ जय''
नाव सेठ की तारी दानव को मारा।
पल में कीना तुमने सरवर को खारा ।। ॐ जय''